सीओ ने छात्रों को यातायात प्रबंधन में शामिल कर गुरु सिखाएं

 
उरई(जालौन)।पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा आज शहर के प्रमुख चौराहों में जिला परिषद,जालौन बायपास,मच्छर चौराहा,मेडिकल चौराहा एवं कोंच बस स्टैंड जैसे शहर के समस्त चौराहों पर सरस्वती विधा मंदिर झांसी रोड उरई के  छात्रों को ट्राफिक नियमों और संकेतों बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा चैराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलवाई गयी । 

इस पहल से यातायात नियम घर-घर तक पहुँचेंगे और जब यह नियम हर घर तक पहुँच जायेगें तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी । वहीं इस दौरान छात्र भी खुश नजर आए और उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था चलाई । छात्रों द्वारा बिना हैलमेट और सीट बैल्ट के निकल रहे राहगीरों को यातायात नियम बताए और उन्हें सीट बैल्ट और हैलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें हिदायत दी गयी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post