कालपी(जालौन)। भीषण गर्मी में अब सीएचसी अस्पताल आने वाले मरीजों व परिजनों को ठंडा व शुद्ध पानी पीने को मिल सकेगा। इसको लेकर नगर पालिका के द्वारा आरओ प्लांट युक्त वाटर कूलर लगवाया है। चिकित्साधीक्षक की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष ने वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में का अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा आरो प्लांट युक्त वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं होता।पालिका के द्वारा जगह-जगह वाटर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नगर में अलग-अलग स्थानों में 20 वाटर कूलर लग चुके है है, उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि हर वार्ड में वाटर कूलर लग सकें। पहले मरीजो को भीषण गर्मी के मौसम में सादा पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ती थी लेकिन अब वाटर कूलर लग जाने से लोगों को ठंडा पानी मिलने लगेगा। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक दिनेश बरतिया, चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल जी द्विवेदी, डॉ. शेख शहरयार, सभासद प्रतिनिधि राकेश यादव, सफाई प्रभारी शिशुपाल सिंह पप्पी यादव, सरफराज खान, रविंद्र यादव, भूरा यादव, आशीष, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहें।
फोटो परिचय- पानी पीकर वाटर कूलर का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष
फोटो परिचय- पानी पीकर वाटर कूलर का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष
Post a Comment