विद्याराम आजाद की पत्नी ने जिलाधिकारी को सौपा शिकायती पत्र


--पुलिस पर सही कार्यवाही न करने का लगाया आरोप 
उरई (जालौन)। स्व. विद्याराम आजाद हत्याकाड़ में पुलिस द्वारा सही कार्यवाही न करने के मामले को लेकर मृतक की पत्नी प्रेमलता निवासी सिलउवा बुजुर्ग थाना रामपुरा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति विद्याराम आजाद 70 वर्ष सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तथा तीन विद्यालयों के संचालक और समाज में सम्मानित ब्यक्ति थे वह प्रतिदिन की भांति 23 मार्च की सुबह 5.30 बजे घर से योगा करने के लिए निकले थे। 


बताया कि जब मेरे पति योगावस्था में बैठे थे तभी उनकी सिर काट कर हत्या कर दी गयी। जिसका मुकदमा रामपुरा थाने में दर्ज है। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के दो माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पायी है।उक्त मामले में पुलिस प्रशासन ने मात्र दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिनों तक थाने में बैठाया और आला कत्ल की रिकवरी किये बगैर तथा अज्ञात आरोपियों को पकड़े बगैर ही चालान कर जेल भेज दिया लेकिन अन्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे है।जिससे प्रार्थनी व उसके परिवार को अभी जान का खतरा है। पीड़ित महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर निष्पक्ष जांच की मांग जिलाधिकारी से उठाई है।
फोटो परिचय- जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने जाती आजाद की पत्नी

Post a Comment

Previous Post Next Post