कोंच(जालौन)। जनपद मुख्यालय पर एक चुनावी कार्यक्रम आयोजित करते हुए पी आर डी जवानों ने सर्व सम्मति से अपना जिलाध्यक्ष चुन लिया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी पी आर डी जवानों ने जिलाध्यक्ष को सहयोग करने का वादा किया।
जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन पर नारायण दास कुशवाहा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि माता चरन जाटव प्रदेश उपाध्यक्ष पी आर डी विशिष्ट अतिथि विजय कुमार इमिलिया पूर्व जिलाध्यक्ष पी आर डी अतर सिंह पाल प्रदेश सचिव अंकुश तिवारी संरक्षक मण्डल सदस्य वालदेव की उपस्थिति में एक निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित करते हुए सर्व सम्मति से पी आर डी जवानों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा निवासी उमेश सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष चुन लिया जिस पर पी आर डी जवानों ने खुशी का इजहार करते हुए मनोनीत जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया मनोनीत जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने जो हमें दायित्व सौंपते हुए जो भरोसा किया है उस पर मैं खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा और संगठन को मजबूत कर हर समस्या के निदान के लिए आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह जादौन दीपक सिंह गौर अनिल पन्यारा राधा कठेरिया मनोरमा पांचाल साधना सिंह घनाराम प्रजापति राकेश मान सिंह वर्मा बिकास यादव हरी सिंह लोकेंद्र सिंह शैलेन्द्र कुमार कमलेश रजक लालता प्रसाद दिनेश राजेन्द्र अखलेश शिवराज सिंह जयराम सन्तोष कुमार आदि मौजूद रहे।
Post a Comment