* पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
कालपी(जालौन)। मकर संक्रांति के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को एसपी ने बिहारी घाट का निरीक्षण किया, जहां त्योहार के दौरान हजारों श्रद्धालुओं यमुना में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
कालपी में यमुना किनारे घाटों का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार
सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नाविकों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि बिहारी घाट, पीलाघाट तथा बाईघाट पर व्यापक पुलिस व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। मकर संक्रांति को 'खिचड़ी पर्व' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हजारों श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के बाद राधा माधव मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। लोग यमुना स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य के कार्य भी करते हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान इस आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने पर केंद्रित है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि घाटों में नाविकों के साथ साथ गोताखोरों व नाव में पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके। उन्होंने कहा कि घाटों में मनचलों पर भी नजर रखी जाएगी, अगर कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Post a Comment