Xउरई नगर पालिका ने बीती साल सुंदरीकरण सहित कई बड़ी कार्य योजनाओं पर की पहल
X प्रस्तावित कई योजनाओं पर निकट में कराया जाना है क्रियान्वयन
उरई जालौन - पालिका प्रशासन के सामाजिक दायित्व आम जनमानस को नगर विकास से जुड़ी सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ-साथ नगर की सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक तथा पर्यावरणीय विकास कराना भी होता है और इन सब जिम्मेदारियां के निर्वहन में बीते वर्ष तक नगर पालिका प्रशासन ने छोटी बड़ी अनेकों कार्य योजनाओं पर काम किया फिर चाहे वह सुंदरीकरण हो या निर्माण कार्य 2024 का बीता साल नगर विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित रहा।
बीती वर्ष 2024 तक नगर के सर्वांगीण विकास की बात करें तो नगर पालिका की भी उत्तरोत्तर भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है अब जबकि उरई विकास प्राधिकरण के विस्तार की कार्य योजना को लेकर भी प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हैं तो ऐसे में गुजरे हुए साल तक नगर के लिए पालिका प्रशासन ने किन-किन कार्य योजनाओं पर कार्य किया और आगामी भविष्य की क्या क्या योजनाएं और रणनीति बनी है इन सब बातों को जानने के लिए हमने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील से बात की उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा विगत वर्ष 5 बड़े विकास कार्यों में एफएस टीपी फिजिकल स्लिप ट्रीटमेंट प्लांट जो की 32 कैलोरी क्षमता वाला है स्थापित कराया गया ताकि उक्त प्लाट के जरिए सीवर से या लोगों के निजी शौचायलयों से निकलने वाले वेस्टेज को एक स्थान पर शोधन किया जा सके जनपद के सभी नगर पंचायत क्षेत्र के लिए भी यह प्लांट कारगर है सभी नगर पंचायत को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं कि सीवर टैंक के शोधन की दिशा में वह भी सक्रियता दिखाएं उन्होंने नगर में कराए गए सुंदरीकरण के तहत जानकारी देते हुए बताएं कि लगभग 80 लाख की लागत से रामकुंड पार्क का सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है तो वहीं माहिल तालाब के सुंदरीकरण की कार्य योजना भी लगभग पूरी हो चुकी है जबकि समीप ही स्थित हाथी पार्क के लिए भी स्पेशल कार्य योजना का प्रस्ताव नगर योजना के तहत बनाया जा रहा है और उसका भी जीर्णोद्धारधार कराया जाना है।
ठंड से बचाव के आश्रय स्थल और रेन बसेरा के इंतेजामत
उरई - सर्दी के प्रकोप से आम जनमानस को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में दो स्थानों पर आश्रय स्थल संचालित किया जा रहे हैं जबकि तीन अन्य स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा बनाये गए हैं जिनमें जरूरतमंद लोगों को ठहरने और उन्हें सर्दी से बचाने के लिए चादर इत्यादि के अलावा गर्म पानी का प्रबंध भी किया गया है उक्त रेन बसेरा में अलाव की व्यवस्था भी बनाई गई है। पालिका प्रशासन द्वारा संचालित गौशाला के पशुओं के लिए को कोट तथा खाने के लिए हरा चारा भूसा चोकर प्रतिदिन निर्धारित किया गया है और रात्रि में दो जगह अलाव जलाने के भी प्रबंध किए गए हैं अधिशासी अधिकारी श्री कुरील ने यह भी बताया किउक्त सभी कार्य जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे के दिशा निर्देशन में कराई जा रहे हैं।
पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण होगा सेप्टिक टैंको को समय पर खाली कराना
उरई - अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने बताया कि उन्होंने शासन के निर्देशानुसार आम जनमानस के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह समय-समय पर 3 वर्ष के दौरान अपने घरों में संचालित सेप्टिक टैंको को खाली करते रहे ताकि पर्यावरण को साफ सुथरा और अनुकूल रखा जा सके वातावरण शुद्धता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य है उन्होंने यह भी बतलाया कि वर्तमान में नगर पालिका उरई द्वारा नगर में 20 सार्वजनिक शौचालय का संचालन किया जा रहा है इन सार्वजनिक शौचालय में टूट फूट या मरम्मत कार्य रंगी पुताई इत्यादि भी कर दी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इन सार्वजनिक शौचायलयों का इस्तेमाल सुविधाजनक तरीके से कर सकें।
Post a Comment