चकबंदी प्रक्रिया के वादों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण पर जोर दिया जिला अधिकारी ने

जनपद जालौन, 
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी वाद व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  इस बैठक में जनपद के चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चकबंदी के कार्यों को जल्द और प्रभावी तरीके से पूरा किया जाए ताकि सम्बंधित ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी निर्देशित किया गया कि कुछ ग्रामों में रास्ता, चकमार्ग आदि की आवश्यकता होने पर  ग्रामों को चिन्हित कर चकबंदी प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामों में चकमार्ग की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और उन्हें चकबंदी प्रक्रिया में सम्मिलित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, प्रभारी चकबंदी अधिकारी विशेश्वर सिंह आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post