डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन, जालौन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न



उरई,। डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन, जालौन (स्थान–उरई) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज मधुवन विला, कोंच रोड, उरई (जालौन) में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति  तरुण सक्सेना (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विरजेन्द्र कुमार सिंह (जनपद न्यायाधीश, जालौन स्थान–उरई) द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिसके उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल (एडवोकेट) एवं महासचिव डॉ० साधना त्रिपाठी (एडवोकेट) सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष  कर्मक्षेत्र अवस्थी,कोषाध्यक्ष  कुमार गौरव श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट प्रभारी) ओम प्रकाश निरंजन (निरंजन)कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनम वर्मा
कार्यकारिणी सदस्य (वरिष्ठ) – राजकुमार श्रीवास्तव, चौधरी जयकरण सिंह, सोबरन कुशवाहा 
कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) – अनुराधा गौतम, शशि कुमार सिंह,  ने शपथ ली।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, अधिकारीगणों एवं अधिवक्ताओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय ने अधिवक्ता समाज की भूमिका को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए बार एवं बेंच के मध्य समन्वय, अनुशासन एवं एकता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। जिनमे माननीय प्रधान न्यायधीश मनोज कुमार गौतम, सुरेश गुप्ता sc/st जज,  CJM अभिषेक खरे एवं ADM योगेन्द्र सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासिंक अधिकारी उपस्थिति रहे 

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार पटेल (एडवोकेट) ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की गरिमा को बनाए रखते हुए सभी के हितों की रक्षा हेतु समर्पित रहेंगे। महासचिव डॉ० साधना त्रिपाठी (एडवोकेट) ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी।कार्यक्रम में एलडर्स कमेटी के चेयरमैन श्री लाजपत राय सक्सेना ने सभा को संबोधित किया एवं संचालन राजेश सक्सेना एडवोकेट ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post