-रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में दीक्षांत परेड समारोह
हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। आज रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि उपस्थित रहे। उनके साथ जिलाधिकारी जालौन राजेश पांडे पुलिस अधीक्षक जालौनविनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण अधिकारीगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन तथा गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के परेड ग्राउंड पर आगमन के साथ हुआ, जहां सुसज्जित परेड दल द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अनुशासन, एकरूपता, आत्मविश्वास एवं उच्च प्रशिक्षण स्तर का परिचय देते हुए शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का दिन सभी रिक्रूट आरक्षियों के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अवसर है। कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन,परिश्रम एवं समर्पण के पश्चात आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आमजन की सुरक्षा, न्याय, सेवा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने नवदीक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को सदैव सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करना चाहिए। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सुरक्षा की भावना पहुंचाना ही पुलिस सेवा का मूल उद्देश्य है। अंत में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई।
फोटो परिचय-आकर्षक परेड की सलामी लेते आई जी आकाश कुलहरि

परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों ने कदम से कदम मिलाकर उत्कृष्ट तालमेल, शारीरिक दक्षता एवं दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारियों, अतिथियों एवं दर्शकों द्वारा सराहा गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अर्जित दक्षताओं, अनुशासन एवं परिश्रम की प्रशंसा की गई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Post a Comment