कुठौंद में बाबा साहब के जन्मदिन पर भव्य शोभायात्रा निकाली


कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद कस्बा में आज 14 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे कस्बा माधोगढ रोड पर स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में दीप जलाकर आरती की और बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को फूल माला पहना कर बाबा साहब को नमन किया। इसके बाद डीजे एवं रथों के साथ व हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़े ही उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल होकर डीजे की धुन पर थिरकते हुए बाबा साहब अमर रहे के जयकारों के साथ वातावरण को गुंजायमान करते हुए शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से निकाली। कस्बे का भ्रमण करते हुए वापस भीमराव अंबेडकर पार्क पर आकर समाप्त हुई। 

भ्रमण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मातृशक्ति पूजा शुक्ला नेता ने बहिनों भाईयों को बताया कि भारत के संविधान के जनक, दलित शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित अतुल्य भारत के निर्माता,विधि विशेषज्ञ, राजनेता और समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को हम सब उनकी जयंती के अवसर पर कोटी- कोटी नमन, बंदन करते हैं। इस विशाल यात्रा में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ यात्रा को सकुशल भ्रमण कराकर संपन्न कराया। थाना प्रभारी द्वारा किए गए अच्छे सहयोग की सभी ने सराहना की। इस विशाल शोभा यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, भोले शुक्ला समाजसेवी, प्रधान नरेन्द्र महंत, पूर्व प्रधान अर्चना चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख-जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव, फूल सिंह राठौर, रश्मि पाल, पुष्पा बल्लभ, नैनापुर प्रधान जीतू गुर्जर, आरती कठेरिया, तारा चौधरी, पूजा शुक्ला, अमित नीखरा, महेन्द्र निषाद, विपिन गौतम वरुण शुक्ला, बृजेंद्र चौधरी  मातृ शक्ति बहिनों व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 
फोटो परिचय- शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व पुरूष 

Post a Comment

Previous Post Next Post