पचौरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं का सम्मान


जालौन। पंडित लक्ष्मण प्रसाद पचौरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेधावियों को फूल मलाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया। 
    विद्यालय के छात्र यशवर्धन पचौरी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाकर कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। 86 प्रतिशत अंकों के साथ काव्या दूसरे स्थान पर रहीं। यशवेंद्र वर्मा 85 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

 इसके अलावा साक्षी पाठक ने 82 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं धर्मेंद्र, हर्षराज, अनुष्मा, निशि ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। निखिल, हर्षित, अदिति, कशिश, मोना रिहान, फैजान ने भी 65 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर परिजनों का मान बढ़ाया। सोमवार को विद्यालय परिसर में सभी मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। प्रबंधक योगेश पचौरी ने कहा सभी मेधावियों ने कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम यह रिजल्ट दिखाता है। आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें। अध्यक्ष शुभा शर्मा ने कहा कि छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। जीवन में परीक्षाएं आती रहेंगी आप सब इसी तरह उनमें पास होकर निकलें। शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वलन भविष्य की कामना की।
फोटो परिचय- विद्यालय के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित। 

Post a Comment

Previous Post Next Post