नरौल में बदहाल पड़ी पानी की टंकी, जहरीले कीड़ों का बना ठिकाना, ग्रामीणों में आक्रोश


रामपुरा(जालौन)। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड रामपुरा के ग्राम नरौल में स्थित पानी की टंकी इन दिनों पूरी तरह से बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। जिस टंकी से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उम्मीद रहती है, वही अब गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बन गई है।
बताया जा रहा है कि टंकी के आसपास लंबे समय से कोई साफ-सफाई नहीं कराई गई है। टंकी तक जाने वाले रास्ते में कंटीले पेड़ और झाड़ियां खड़ी हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि टंकी के मुख्य गेट के अंदर भी कंटीले पेड़ उग आए हैं, जिससे अंदर प्रवेश करना तक मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि झाड़ियों और गंदगी के कारण यहां जहरीले कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का डेरा बन गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों और पशुओं के लिए खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की इस अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों की मांगरूग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी परिसर की साफ-सफाई कराई जाए, कंटीले पेड़ों और झाड़ियों को हटाया जाए तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह जगह फिर से सुरक्षित और उपयोगी बन सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कब तक नजरअंदाज करता है या फिर जल्द ही कोई कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत देता है।
फोटो परिचय- कंटीले पेड़ों और झाड़ियों के कारण बंद रास्ते

Post a Comment

Previous Post Next Post