जालौन। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेधावियों को फूल मलाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया।
क्षेत्रीय ग्राम ईंगुई स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्रा साक्षी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ निशा दूसरे स्थान पर रहीं। 86 फीसदी अंकों के साथ अनस तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सोनाक्षी पटेल, ओमजी, कृष्णा गिरी व श्रेया ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में आफरीन 78 फीसदी अंकों के साथ कक्षा में पहले स्थान पर रहीं। माधव सिंह, शिवि राजावत, आदित्य कुमार व पुष्पेंद्र सिंह ने भी 75 फीसदी से अधिक पाकर परिजनों का मान बढ़ाया। सोमवार को विद्यालय परिसर में सभी मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। प्रबंधक जयदीप सिंह ने कहा सभी मेधावियों ने कड़ी मेहनत की है। अंकों के रूप में उनका परिणाम मिला है। आगे भी बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें। प्रधानाचार्य अनिल कुमार याज्ञिक ने कहा कि छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। जीवन में परीक्षाएं आती रहेंगी आप सब इसी तरह उनमें पास होकर निकलें। शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वलन भविष्य की कामना की। इस मौके पर दिनेश सिंह चौहान, राजेश सिंह आदि रहे।
फोटो परिचय- विद्यालय के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Post a Comment