डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लिया संविधान के प्रतिनिधि निष्ठा का संकल्प


कालपी(जालौन)। डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कालपी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।

नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला की मौजूदगी में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समरसता मजबूत करनी चाहिए।तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। एसडीएम ने कहा कि अंबेडकर ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया। संविधान की मर्यादा का पालन करना सभी का कर्तव्य है। वहीं बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर के बाईपास हाईवे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो, सभासद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटोपरिचय-बाबासाहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव व अन्य

Post a Comment

Previous Post Next Post