स्थापना दिवस पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी


 कैफ रजा 
कालपी (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के मुहल्ला राजघाट-हैदरीपुरा में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।

 कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर संपर्क कर पर्चे वितरित किए और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने भी योजनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सभासद राकेश यादव सभासद प्रतिनिधि शिवा बुंदेला, आशु बाबा नगर महामंत्री धर्मेंद्र पाल ,धर्मेंद्र निषाद, सभासद रविंद्र कोरी, राकेश पुरवार, संजय सविता, गंगाराम प्रजापत, अंजनी सोनी, ओम सैनी, पवन सिंह चौहान, सानू सविता वीरू सविता शरद तिवारी ओमप्रधान, अमन गुप्ता शिवम गुप्ता राजेंद्र सिंह, मलखान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post