शिविर में 90 बिजली उपभोक्ताओं के प्रकरण निस्तारित

कैफ रजा 
कालपी(जालौन) । उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक वाणिज्य अजय अग्रवाल के निर्देशन के अनुरूप उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान की अध्यक्षता में उपभोक्ता सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 90 उपभोक्ताओं के मामले में निस्तारित किए गए। 

शुक्रवार को विद्युत सब स्टेशन कालपी के परिसर में आयोजित शिविर में एसडीओ के अलावा अवर अभियंता कालपी सत्य प्रकाश गौतम, अवर अभियंता नियामतपुर टीजीटू अभिषेक धीर,विनोद कुमार आदि ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। शिविर में स्मार्ट मीटर के प्रीपेड संयोजन के मामले अधिक प्रस्तुत हुए। इस दौरान उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबरों को सही करने की कार्रवाई की गई। शिविर में विलोम के सीडीएफ आईडीएफ  व आरडीएफ को ठीक करने की कार्रवाई हुई। उपभोक्ताओं के बिना बने या स्मार्ट मीटर सीसीवी पर फीड होने के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। ऑनलाइन के लिए उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ऐप की फीडिंग हुई। 
फोटो परिचय- शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनते एसडीओ व जेई

Post a Comment

Previous Post Next Post