भारतीय किसान संघ ने 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा


कोंच(जालौन)। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश कानपुर प्रान्त की इकाई ने 5 अप्रैल 2026 को ओलावृष्टि एवं अति वर्षा से खराब फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए गल्ला मंडी परिसर में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना एवं मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान की उपस्थिति में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह द्वारा 13 अप्रैल 2026 को देते हुए अपनी मांगों को बताया जिसमें कोंच व नदीगांव के ग्रामों में 4 अप्रैल 2026 को ओलावृष्टि एवं आंधी तूफान और बारिश से हुई नष्ट फसलों की आर्थिक सहायता 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से दी जाएं और जो फसलें बोई गयीं है।

 उसी को बीमित मानकर बीमा राशि दिलायी जाए और जिन जिन नलकूपों की लाइट बाधित हुई है। उसे 24 घण्टे के अंदर ठीक कराकर निरंतर सप्लाई दी जाए वहीं खरीद केन्द्रों पर बगैर कटौती के दागी फसलों को एमएसपी दर पर खरीदा जाए जिन्हें बारदाना उपलब्ध कराते हुए तुरंत ही संचालित कराया जाए अंत में ओलावृष्टि से जिन किसानों की शत प्रतिशत फसल नष्ट हुई है। उन किसानों का बैंक ऋण माफ किया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह देवेश कुमार शिवकुमार रघुराज सिंह हरि नारायण नरेश चंद्र लक्ष्मी नारायण अशोक कुमार मिश्रा नंदकिशोर चतुर सिंह मीनेश कुमार वैभव सिंह बिंदपाल सिंह राहुल द्विवेदी शिवराज सिंह निरंजन आनंद द्विवेदी अरुण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- प्रशासन को ज्ञापन देते किसान नेता 

Post a Comment

Previous Post Next Post