उरई (जालौन)। बाबा साहब की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया एवं बहुजन नायक/महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति के तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन डॉ. सुनीता बनौधा एवं डॉ. अवनीश बनौधा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विक्रम गौतम, डॉ. राहुल प्रताप, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. अंकित आनंद, डॉ. अजीत, डॉ. अंचल भारतीय, डॉ. सोनाली, रंजीत व डॉ. मंजीत सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. मंजीत एवं उनकी टीम के साथ टी.पी. गौतम,प्रणीत अलिंद, दीपू विनौरा, मोहित भाटिया, किशन बाबू, प्रदीप महतवानी, प्रवेंद्र पाल और रमाकांत दोहरे का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कुल 250 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनको नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया। इसमें छाती एवं श्वास रोग, हड्डी रोग, महिला रोग एवं बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई।
इसके साथ ही कैंप में मधुमेह (डायबिटीज) और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच भी निशुल्क की गई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और बाबा साहब के सेवा व समानता के संदेश को आगे बढ़ाना है।
Post a Comment