जालौन जिले में धूमधाम से मनाई गई बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती


0 सुबह से ही उरई शहर के अंबेडकर चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की लोगों में रही होड़ 
0 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बहुजन विचारधारा के लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर किया माल्यार्पण 
उरई(जालौन)। भारतरतन, सिंबल ऑफ नॉलेज बोधिसत्व  बाबासाहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय उरई पर अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की होड़ रही। वहीं उरई में जगह-जगह पंडाल लगाकर अनुयाइयों द्वारा भोजन दान खीर दान का वितरण किया गया। बड़े पैमाने पर जनप्रतिनिधियो,ं समाजसेवियों एवं बहुजन विचारधारा वाले अधिकारियों कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 बाबा साहब की जयंती को देखते हुए बहुजन समाज के लोगों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। चौराहे के आसपास बड़ी-बड़ी होर्डिंग पोस्टर बैनर पटकाये लगाए गए थे। सुबह से ही लोग अंबेडकर चौराहे पर पहले माल्यार्पण करने की होड़ में पहुंचने शुरू हो गए थे और सुबह के 8 बजने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा पंडाल लगाए गए थे। लोक निर्माण विभाग-3 के द्वारा भोजन दान की व्यवस्था की गई थी तो एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा भी प्रसाद एवं भोजन दान का वितरण किया गया। राजनीतिक दलों में देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी एवं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, प्रलुव्य निरंजन ही माल्यार्पण करते दिखाई दिए जबकि समाजवादी पार्टी से सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलक चंद अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, वरिष्ठ समाजसेवी रामशरण जाटव, लालमन वर्मा, मोइनदीन मिर्जा, मानसिंह पाल, द्वारका वर्मा, हरिश्चंद्र, राजेश परोना, कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, वरिष्ठ नेता कमल दोहरे, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, पूर्व शहर अध्यक्ष डा. रिहान सिद्दीकी, शकुंतला पटेल वरिष्ठ नेता आत्माराम फौजी, आजाद समाज पार्टी मंडल प्रभारी रविन्द्र चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में बहुजन विचारधारा वाले अधिकारी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे के जय घोष के साथ अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंबेडकर चौराहे पर निशुल्क स्वास्थ्य का भी आयोजन किया गया था इसके अलावा बौद्ध विहार चुर्खी रोड बघौरा मैं भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौराहे तक पथ संचलन निकाला जिसमें वह आगे बाबा साहब का चित्र लगाए हुए थे हालांकि संघ के लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने में कंजूसी दिखाई। शहर में जगह-जगह पंडाल लगाकर लोगों को भोजन दान एवं खीर दान की व्यवस्था की गई थी। शाम को 4 बजे शहर भर से एकत्रित हुई झांकियां का महा शोभा यात्रा अंबेडकर चौराहे से दलगंजन पार्क से बजरिया रोड होकर माहिल तालाब घंटाघर से भगत सिंह चौराहे से मुड़कर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हो गई। जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
फोटो परिचय- बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाईव सपाई व कांग्रेसी 

Post a Comment

Previous Post Next Post