उरई(जालौन)। होली के पावन पर्व के अवसर पर नगर पालिका जालौन के अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे ने अपने सभी स्टाफ कर्मचारियों को अपनी जेब से होली गिफ्ट देकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह पहल न केवल त्योहार की खुशियों को साझा करने का प्रतीक है, बल्कि कर्मचारियों के प्रति उनके स्नेह और सम्मान को भी दर्शाती है।सुशील दोहरे ने केवल एक कुशल अधिकारी हैं, बल्कि बेहद नेक और ईमानदार व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते हैं। नगर पालिका जालौन में अपनी सेवाएं दे रहे सुशील दोहरे पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हैं। उनकी इस ईमानदारी और नेकनीयती की चर्चा पूरे जिले में होती है।
अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे की ईमानदारी और कर्मचारियों के प्रति उनका स्नेहभाव पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वे एक आदर्श अधिकारी हैं जिन्होंने नगर पालिका में कार्यभार संभालने के बाद से ही पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य किया है। उनके कार्यशैली और व्यवहार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
अधिशासी अधिकारी द्वारा दी गई इस सौगात से सभी कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा गया। कर्मचारियों ने सुशील दोहरे के इस भाव की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में खुशी का माहौल था और सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
नगर पालिका के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने बताया, ष्सुशील सर बहुत ही नेक इंसान हैं। वे हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हैं। आज उन्होंने हमें होली गिफ्ट देकर होली की शुभकामनाएं दीं, इससे हम सभी बहुत खुश हैं। उनके जैसा ईमानदार अधिकारी मिलना बहुत मुश्किल है।ष्
सुशील दोहरे ने अपनी ईमानदारी और कर्मचारियों के प्रति स्नेह से यह साबित कर दिया है कि एक अधिकारी कैसे अपने विभाग और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। उनका यह कदम न केवल त्योहार की खुशियों को बांटने का माध्यम बना, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल को भी ऊंचा किया। पूरे जिले में उनकी इस पहल की सराहना की जा रही है और वे एक आदर्श अधिकारी के रूप में स्थापित हो रहे हैं।
नगर पालिका जालौन में इस तरह की पहल से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बल मिलता है, जिससे विभाग का समग्र विकास होता है।
फोटो परिचय- अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे
Post a Comment