(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। नगर के महमूदपुर मोहल्ले में गुरुवार को नव स्थापित श्री महाकाल लैब पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि छोटे शहरों में आधुनिक पैथोलॉजी व जांच केंद्र स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने इसे कालपी नगर की जनता के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। पैथोलॉजी के संचालक बबलू ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि लैब में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं पैथोलॉजी विशेषज्ञ करीम शाह ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाओं से रोगों की समय पर पहचान और उपचार में सहायता मिलेगी। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, शशिकांत सिंह चौहान, अमित यादव, सुरेंद्र राठौर, विकास सिंह, सोनू बाबा, बाबू सिंह यादव, राजेश द्विवेदी, कन्हैया मिश्रा, पंकज ठाकुर, नीरज ठाकुर, हाजी अजमत खान, शिवेंद्र यादव, ऋषु राणा, अंकित खरे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- लैब का फीता काटते विधायक विनोद चतुर्वेदी

Post a Comment