नाले पर कब्जे का मामला,नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने की जांच

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। कुठौंद क्षेत्र में वर्षों पुराने सिंचाई नाले पर अवैध कब्जे का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई।

 पवन शर्मा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि सार्वजनिक नाले पर अवैध कब्जा कर उसे खेत में मिला लिया गया है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और आसपास के किसानों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार तारा शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में लेखपाल इंद्रपाल सिंह, लेखपाल हरेंद्र सिंह और लेखपाल विनोद कुमार शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पाया कि नाला पूरी तरह से बंद होने के कारण ही किसानों की फसल को नुकसान हुआ है।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार उच्च अधिकारियों के द्वारा पर बंद पड़े नाले को खुलवाने की कार्यवाही कराई जाएगी।
फोटो परिचय- मौके पर जांच करते राजस्व अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post