-जालौन देवी माता मंदिर उमड़ा आस्था व भक्ति का सैलाब
-माँ जालौन देवी करती भक्तो का कल्याण - अजीत सिंह
(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। विकास कुठौंन्द की ग्राम पंचायत जालौन खुर्द में यमुना नदी के तट पर पांडवो द्वारा स्थापित माँ जालौन देवी माता मंदिर पर नवरात्रि के नौवें दिन कन्या पूजन व विशाल भंडारे के साथ पिछले नौ दिनों से जारी माँ जालौन देवी महोत्सव सम्पन्न हुआ।

नवरात्रि महोत्सव आयोजक माँ के कृपापात्र अजीत सिंह सेंगर व उनकी टीम के द्वारा नौ दिन तक लगातार माँ के चरणों मे अपनी सेवा दी और अनवरत नौ दिन तक मंदिर पर पधारे सभी भक्तों को विशाल भंडारा व रात्रि में देश के जाने माने कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने प्रतिभाग किया।यमुना नदी के किनारे घने जंगल में स्थित जालौन माता मंदिर लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है। मंदिर एक ऊंचे टीले पर बना हुआ है। नवरात्र में यहां मध्य प्रदेश, इटावा, औरैया, जालौन व झांसी सहित कई जिलों के श्रद्धालु जवारे लेकर आते हैं।
अन्य दिनों में भी भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यहां जो भी भक्त मन्नत मांगता है उसकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। माताएं बहनें हल्दी से हाथों के निशान मंदिर में बनाकर मन्नत मांगती हैं।इतिहास के एक दौर में यह मंदिर चंबल के कुख्यात डकैतों की आस्था का भी केंद्र रहा। मानसिंह, मलखान सिंह और फूलन देवी जैसे कई डकैत गुप्त रूप से यहां आकर माता के दर्शन करते थे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि मां जयंती की कृपा से ही वे कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहते थे। यही कारण है कि बीहड़ों के बीच स्थित यह मंदिर उस दौर में भी सुरक्षित रहा।
मंदिर से जुड़े कई चमत्कारी प्रसंग भी प्रचलित हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां आकर की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। कई लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और कठिनाइयों से मुक्ति का अनुभव किया है। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, विशेषकर रात के समय यहां देवी शक्ति का अद्भुत आभास होता है, जिसे कई श्रद्धालु महसूस कर चुके हैं। नो दिन मां जालौन देवी के दरबार में भा जा पा के जन प्रतिनिधियों ने अपना माथा टेका ओर सुख समृद्धि के अर्चना की
फोटो परिचय- जालौन देवी के दरबार में भंडारा छकते लोग

Post a Comment