तीन थानों में समाधान दिवस, मौके पर निपटाई गईं शिकायतें

(राकेश कुमार)
माधौगढ़(जालौन)। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले के माधौगढ़, रामपुरा और गोहन थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया।

  माधौगढ़ कोतवाली में कोतवाल विकेश बाबू की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जो राजस्व विभाग से संबंधित थीं। कोतवाल ने दोनों मामलों की जांच के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों को लंबित न रखते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं रामपुरा थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस लगा। इस दौरान तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो राजस्व एवं एक पुलिस विभाग से संबंधित थी। थाना प्रभारी ने पुलिस से जुड़ी शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि राजस्व की शिकायतों को ग्रामीणों के बीच जाकर सुलझाने के आदेश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक सोनू सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष संदीप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
गोहन थाना में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने समस्या के समाधान पर संतोष व्यक्त किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। तीनों थानों में आयोजित इस कार्यक्रम से फरियादियों में संतोष देखा गया।
हो रहे हैं।
फोटो परिचय- थाना दिवस में समस्यायें सुनते अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post