(राकेश प्रजापति)
जालौन। कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। जिन्हें निस्तारण कि लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया है।
जालौन। कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। जिन्हें निस्तारण कि लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया है।
कोतवाली परिसर में तहसीलदार अमित शेखर की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंची छिरिया सलेमपुर निवासी गीता देवी ने तहसीलदार को बताया कि उन्होंने गाटा संख्या 56 खरीदी थी। जिस पर वह मालिक व काबिज हैं। पति बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। इसलिए वह पति के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर में क्षिप्रा बूढ़ी बलराई में रहती है। इसका फायदा उठाकर इस आराजी पर पूर्व मालिक इस आराजी पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। काश्तकारी में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। महिला ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, जोशियाना निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जोशियाना तालाब से लेकर कन्या प्राइमरी पाठशाला होते हुए मेन रोड पर नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डाली गई है। उन्हें इसमें कनेक्शन लेना था। लेकिन संबंधित विभाग ने एक दो घरों में कनेक्शन दिए हैं। अन्य लोगों को कनेक्शन नहीं दिए हैं। अब खोदी गई पाइप लाइन की जगह पर सीसी रोड डाली जा रही है। कहा जा रहा है कि सीसी रोड गिरने के बाद कनेक्शन दिए जाएंगे। जिससे सीसी रोड को पुनः खोदना पड़ेगा। इससे धन की बर्बादी होगी। उन्होंने मामले की जांच कराकर जिन घरों में कनेक्शन की आवश्यकता है वहां कनेक्शन दिए जाने की मांग की है। कनेक्शन के बाद सीसी रोड बनवाने की मांग की है। ताकि सरकारी धन की बर्बादी न हो। तहसीलदार ने दोनों शिकायतें संबंधित विभाग को सौंपकर समयबद्ध निस्ताण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कोतवाल आनंद सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई संजय यति, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Post a Comment