किसान नेता राजवीर सिंह जादौन के सिर सजा मूर्खाधिराज का ताज


उरई(जालौन)। होली के पावन पर श्री जय मातेश्वरी समिति के तत्वावधान में माहिल तालाब पर स्व शिवराम दीक्षित स्व राजेंद्र सिंह जादौन स्व रमेश चंद्र त्रिपाठी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाल में दिवंगत कवियत्री रुचि वाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 विगत वर्षों की भांति इस वर्ष किसानों के लिए संघर्ष करने वाले नेता राजवीर सिंह जादौन को समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय प्रधानाचार्य डीके झा कांग्रेसी नेता रिहान सिद्दीकी संरक्षक अवनींद्र सिंह जादोन कांग्रेसी नेता राम प्रकाश द्विवेदी बल्लू त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी ने की अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने कहा कि किसान नेता राजवीर सिंह जादौन जैसे जुझारू व्यक्ति को सम्मानित करते हुए समिति को खुशी हो रही है। राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि सम्मान तो बहुत जगह होता है लेकिन अपनों के बीच सम्मानित होने का एहसास अलग सुख देता है कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम ने सरस्वती वंदना पढ़कर किया ।उनके बाद हास्य कवि रिंकू पांचाल ने गमों को कुछ इस तरह से हरा देता हूं, जब बहुत दर्द होता है तो मुस्कुरा देता हूं। पढ़कर श्रोताओं को खूब हसाया,बामोर से आए हास्य व्यंग्य  के कवि हरनाथ सिंह मैं भाईचारा एकता अरुण उत्साह उमंग लेकर आए देश में होली का हर रंग पढ़कर श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई भिंड से आए डा. सुनील त्रिपाठी निराला ने हिंदू व मुसलमान सिख पारसी सामान प्रेम की जमीन में खुशी के बीज बो गया पढ़कर सोताओं का  भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा प्रगति मिश्रा अनिल शर्मा बीरेन्द्र तिवारी आदि ने कविता पाठ किया कार्यक्रम का संचालन प्रिया श्रीवास्तव ने किया।अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित यज्ञदत्त त्रिपाठी ने अध्यक्षीय उद्बोधन किया तथा श्री गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके झा ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष बाबूराम सोनी संरक्षक अशोक गुप्ता वरिष्ठ संरक्षक अविनीद्र सिंह जादौन संरक्षक अवधेश त्रिपाठी उपाध्यक्ष सलिल तिवारी आदि ने कवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर संजीव दीक्षित यश राज बाजपेई, अखिलेश शर्मा, गणेश दत्त गिरी ,,नेहा निरंजन, महेश द्विवेदी सर, विवेक यादव, सनी यादव, विशंभर नारायण तिवारी जयप्रकाश जादौन चिट्ठों बाथम संतोष शुक्लाआदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- राजवीर सिंह जादौन को सम्मानित करते समिति के कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post