(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। नगर के बीचोबीच से निकले नेशनल हाईवे-27 पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के एक हिस्से पर निर्माण कार्य होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम की स्थिति के कारण ट्रक, बस, कार तथा दोपहिया वाहन घंटों तक रेंगते नजर आए। तेज धूप, गर्मी और उड़ती धूल के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जबकि स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किया गया, जिससे अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था तथा मौके पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। दिनभर चली इस अव्यवस्था के चलते हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा और वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
फोटो परिचय- हाइवे पर मरम्मत कार्य से लगा लंबा जाम,

Post a Comment