सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

राकेश कुमार
रामपुरा(जालौन)।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा  में आज एचपीवी संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने  किया  इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जागरूकता का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुरा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एचपीवी टीका बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 डा अरुण सिंह  जादौन बताया कि यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव में कारगर साबित होता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो समय रहते रोकथाम न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका भविष्य में संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा उपस्थित लोगों को टीकाकरण की प्रक्रिया, उसके लाभ एवं संभावित दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
फोटो परिचय-एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते शैलेंद्रसिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post