95 वीं रैंक पाकर बने आईएएस का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

अरविंद दुबे 
कोंच(जालौन)। नगर आगमन पर आई ए एस मैं चयनित हुए छात्र का नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया और इस उपलब्धि के लिए चयनित छात्र को फूल माला पहनाकर शुभकानाएं दीं।

           मुहल्ला भगत सिंह नगर निवासी सादिक तार बाबू रिटायर्ड सिंचाई बिभाग की पुत्री मुहल्ला आजाद नगर बजरिया उरई में उमर खान के साथ व्याही है सादिक के नवासे हस्सान खान पुत्र उमर खान ने आई एस परीक्षा में 95 वीं रैंक पाकर सफलता हांसिल की और जब हस्सान खान प्रथम वार अपने ननिहाल आया तो नगर वासियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया इस दौरान हस्सान खान ने बताया कि कक्षा 8 तक की शिक्षा एफ एफ मेमोरियल शिक्षण संस्थान एवं कक्षा 9 से 12 वीं तक एस आर इंटर कालेज उरई में की इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कालेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हांसिल की उन्होंने यह भी बताया कि यह रैंक दूसरे प्रयास में मैने हांसिल की है जिसमें हमारे गुरू माता पिता सहित सभी लोगों का सहयोग रहा है आपको बता दें कि हस्सान खान के वालिद उमर खान उरई मैं बजरिया में कपड़े की दुकान किये हुए हैं इस दौरान पूर्व सभाषद अनिल पटैरिया बरिष्ठ पत्रकार सिराजुद्दीन काजी तौफीक अंसारी सुल्तान राईन मुहम्मद जाहिद सभाषद समसुद्दीन जमील अहमद इकरार अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- छात्र का जोरदार स्वागत करते नगर वासी

Post a Comment

Previous Post Next Post