मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

(कैफ रजा) 
कालपी(जालौन)। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम छौंक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस विभाग के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

   कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1067 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और पुलिस टीम के सदस्यों ने भी सहभागिता करते हुए छात्राओं को जागरूक करने में सहयोग किया।
फोटोपरिचय- मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षिकाओं के साथ मौजूद टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post