दो दिवसीय अभियान में 25 ट्रांसफार्मरों का अनुरक्षण, कई क्षेत्रों में ठप्प रही बिजली आपूर्ति


कालपी(जालौन)। नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा दो दिवसीय अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों का अनुरक्षण और मरम्मत कार्य कराया गया। इस दौरान चरणबद्ध तरीके से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही।

  विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्थापित 400 केवीए, 250 केवीए तथा 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों का अनुरक्षण कार्य कराया गया। पहले दिन मोहन चाचा, सदर बाजार सहित पेयजल संख्या-6 रावगंज क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और रखरखाव किया गया। इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन अवर अभियंता सत्यप्रकाश की देखरेख में हिंदी भवन के आसपास के क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों का अनुरक्षण कार्य किया गया। इसके कारण कागजीपुरा, इंद्रानगर, जुनैदपुरा और मनीगंज सहित आसपास के मोहल्लों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को पहले ही कार्य की सूचना दे दी गई थी। अभियान के दौरान ट्रांसफार्मरों का तेल बदला गया, केबलों की मरम्मत की गई तथा इंसुलेटर, डिस्क और अन्य उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किया गया।इस दौरान अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, रिंकू पोरवाल, फहमीद खान, अजय निगम सहित लाइनमैन और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी अनुरक्षण कार्य में लगे रहे।
फोटो परिचय- अनुरक्षण कार्य में लगे विधुत कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post