श्मशान निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, एसडीएम से की शिकायत


कोंच(जालौन)। पहाड़ गांव रोड स्थित श्मशान घाट का सोन्द्रीय करण नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य में लोगों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की।

        मोहल्ला मालवीय नगर निवासी रामजी दास ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पहाड़ गांव रोड दो आम के पास स्थित श्मशान घाट का नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 43 लख रुपए की लागत से सोन्द्रीयकरण ठेकेदार विनय प्रताप सिंह के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए पुराने बने कमरों की केवल मरम्मत की गई और उसे नया निर्माण दर्शाया जा रहा है रामजी दास का कहना है कि श्मशान जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर घटिया निर्माण न केबल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि आम जन की भावना से जुड़ा बिषय है क्योंकि अंत समय हम सभी को यहीं पर पहुंचकर चिरनिद्रा लेनी पड़ती है इस लिए कार्य गुणबत्ता पूर्ण और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए उन्होंने इसे भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है अब देखना है कि जांच में क्या तत्व निकलकर सामने आते है क्योंकि नगर पालिका परिषद पर अनियमितताओं के लगातार आरोप लग रहे हैं लेकिन कार्यवाही न होने से पालिका के मंसूबों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।
फोटो परिचय- एसडीएम से शिकायत करने जाता ग्रामीण

Post a Comment

Previous Post Next Post