(रामकुमार शर्मा)
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत शिक्षिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के विषय में जानकारी दी गई। शुक्रवार को महिला चौकी प्रभारी सुनीता सिंह व एंटी रोमियो प्रभारी एसआई विनय बौद्ध ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरण अभियान चलाकर कस्बा स्थित आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इन्टर कॉलेज विद्यालय में मिशन शक्ति केन्द्र व उसके कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए हुए जागरूक किया व पैम्पलेट वितरित किए। सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के विषय में जानकारी दी गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाली हिंसा, साइबर क्राइम तथा इनसे बचावों के तरीके, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के विषय में बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों मुख्यतः 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि के विषय में जानकारी दी गई। अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत देते हुए अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरुक किया गया।
Post a Comment