(हिमांशु खरकया)
-मिशन शक्ति 5.0 जनपद में सम्मानित हुई नारी शक्ति’
उरई(जालौन)। जनपद में नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रांगण में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ0प्र0 श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने ग्राम प्रधान, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महिलाओं एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंच से नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह क्षण उत्साह और गौरव से भरा रहा। राज्यमंत्री ने कहा कि “मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की गारंटी है।” उन्होंने विश्वास जताया कि जनपद की महिलाएं अपने आत्मबल और परिश्रम से समाज में नई पहचान बना रही हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुरागी ने कहा कि महिलाओं को अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकती हैं। वहीं विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन ने मिशन शक्ति को सामाजिक परिवर्तन की धुरी बताते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं की सोच और समाज की दृष्टिकृदोनों को बदल रहा है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं, उन्हें सम्मानित किया गया।महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी की भूमिका हेतु श्रीमती बबली देवी को तथा प्रतीकात्मक पुलिस अधीक्षक की भूमिका सीमा को सौंपी गई। दोनों ने आत्मविश्वास से भरे संबोधन के माध्यम से उपस्थित छात्राओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद रही।
फोटो परिचय-सशक्त महिलाओं को सम्मानित करती राज्यमंत्री, प्रतिभा शुक्ला

Post a Comment