-ग्राम कुदारी में पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति जागरूकता अभियान
(राकेश कुमार)
माधौगढ़ (जालौन)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। बुधवार को पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत कुदारी में पहुंचकर गोष्ठी आयोजित की।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश यादव, उपनिरीक्षक नंद किशोर एवं एंटी रोमियो टीम/महिला मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। टीम ने सभी को बताया कि किसी भी समस्या या आपातकालीन स्थिति में तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। जिनमें हेल्पलाइन नंबरों में वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,एंबुलेंस सेवा 108,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102, साइबर हेल्पलाइन 1930,पुलिस सहायता 112 इन नंबरों पर मिलेगी। गोष्ठी में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तैयार है।
Post a Comment