राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी कांग्रेसियों ने


कोंच(जालौन)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के समीपस्थ महंत नगर में पूर्व प्रधान चंद्रशेखर के आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर उरई शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और योगदान को याद किया!

 जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी अन्य प्रमुख उपस्थित नेता रामकिशोर पुरोहित  अनिल पटैरिया  अजदुद्दीन चंद्रशेखर कुशवाहा  हरि नारायण रामरूप लोधी  कासिम अहमद मंसूरी  हबीब चच्चा लाल जी तिवारी  विशुन कुमार जय प्रकाश  देवेंद्र कुमार सुल्तान राइन जाहिद अली   राजेश प्रताप, राहुल गुर्जर, वेद प्रकाश द्विवेदी, राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा शुरू की गई कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार के क्षेत्र में नवाचार और 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों को याद किया गया। नेताओं ने कहा कि उनके विजन ने भारत को आधुनिक तकनीक और युवा सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाया। सभी नेताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उनके जीवन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए गए और उनके बलिदान को याद किया गया। इस तरह, राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी विरासत को स्मरण करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
फोटो परिचय- श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी

Post a Comment

Previous Post Next Post