त्यौहारों पर माहौल खराब करने वालों की खैर नहीं- मनोज कुमार सिंह


रामपुरा(जालौन)।  आज रामपुरा  में पीस कमेटी की बैठक उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह व संयुक्त क्षेत्र अधिकारी राम सिंह के नेतृत्व  में। संपन्न हुई  जिसमें उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि त्यौहार के दौरान जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध तत्काल कारवाही अमल मे लाई जायगी। कानून  व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायगा। 

उपरोक्त निर्देश  उप जिलाधिकारी  व क्षेत्राधिकार पीस कमेटी की बैठक में आगामी त्योहारों को  सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु  द्वारा थाना परिसर रामपुरा  सभागार में  नगर के सभी धर्म गुरुओं व मौलाना पदाधिकारियो के साथ शांति समिति बैठक की गई। बैठक में सभी धर्मगुरुओं, पदाधिकारियो व सम्भान्त  व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहारों  रमजान,होली, आदि पर्वों को सकुशल संपन्न कराए जाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में वार्ता कर शासन द्वारा जारी  आदेशों - निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया तथा साथ ही सभी के सुझाव भी लिए गए। बैठक मे सभी से आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक एवं परम्परागत तरीके से मनाने हेतु अपील की  एवं किसी नई धार्मिक परम्परा को बिना अनुमति शुरु न करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आज पीस कमेटी की बैठक में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह क्षेत्राधिकार राम सिंह  , वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल उप निरीक्षक दिनेश कुमार यादव  उप निरीक्षक रामकिशोर ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह ग्राम प्रधान शिववरन। सिंह राजपूत इस्ताक अली धीरज सिंह भारतेंदु पचौरी हिमांशु वीरेंद्र कुमार पुजारी पत्रकार सहित आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- त्यौहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील करते एसडीएम मनोज कुमार सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post