कालपी (जालौन)। नगर क्षेत्र में संचालित देशी एवं विदेशी शराब की दुकानों का बुधवार को प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में व्यवस्थागत खामियां पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह की संयुक्त टीम ने नगर स्थित विभिन्न शराब ठेकों का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों, डिस्प्ले सिस्टम, स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर का गहन सत्यापन किया। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों का मिलान भी किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश दुकानों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए, लेकिन कुछ दुकानों पर डिस्प्ले प्रदर्शित करने वाली एलसीडी खराब मिली। इस पर अधिकारियों ने संबंधित दुकान स्वामियों को कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिन के भीतर एलसीडी सही कराने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शराब की बिक्री निर्धारित प्रिंट रेट पर ही की जाए। ओवररेटिंग अथवा किसी प्रकार की कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण से शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
फोटो परिचय- शराब ठेकों का निरीक्षण करते अधिकारी
Post a Comment