0 सरकार से आतंकियों को उन्हीं की भाषा में सख्त जवाब देने की मांग की
उरई(जालौन)! आज जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में टाउन हॉल स्थित महारानी लक्ष्मीबाई तिराहे से गांधी मार्केट तक विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पहलगाम (कश्मीर) घटना में मारे गए निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरोध में जुलूस एवं कैंडल मार्च निकाला गया। महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद समाज सेवी अपने-अपने हाथ में वैनर, कैंडल एवं तख्तियां लेकर गांधी मार्केट के लिए निकले वहां पहुंच कर सभी ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल समर्पित करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सरकार से इस घटना पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षक नेता अशोक राठौर ने कहा कि वर्षों बाद कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अमन-चैन का माहौल कायम हुआ था। लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का भी गठन हो गया। जम्मू-कश्मीर का जनमानस काम-काज के साथ वहां के पर्यटन के माध्यम से खुशहाल होने लगा था लेकिन इस प्रकार की कायराना हरकत ने जन-मानस में भय का वातावरण उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास किया गया है जो राज्य के विकास में बाधक होगा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय इटौरया ने कहा कि अपने जीवन में इस प्रकार की घटनाओं के बारे में न कभी सुना था और न ही सोचा था कि लोगों को उनका पूछकर मजहब के कारण उनकी नृशंस हत्या कर दी जाएगी। जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर वकार हैदर ने सरकार से आतंकियों को उन्हीं की भाषा में सख्त जवाब देने की मांग की।
पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश नगाइच ने कहा कि एक फौजी आजीवन देश रक्षा में समर्पित रहता है इस घटना पर हम फौजियों का मन दुखी एवं आक्रोशित है हमारी मांग है कि सरकार जैसे को तैसा जवाब दे, हम सब साथ सदैव साथ थे और रहेंगे। व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने कहा कि समाज में इस समय जो आक्रोश आतंकियों के प्रति है वैसा कभी नहीं देखा गया अतः आज सरकार को ऐसा सख़्त कदम उठाने की जरूरत है कि भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति करने की कोई सोच भी न सके।
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रान्तीय पदाधिकारी अधिवक्ता विनोद पाठक एवं जिला अध्यक्ष राम भूषण उदैनियॉं ने कहा कि हिन्दू जानकर की गई नृशंस हत्या के आतंकियों में हिम्मत है तो अपने आका पाकिस्तान को सचेत कर दें कि भारत ने सदैव धूल चटाई है और अब जुर्रत की तो नामोनिशान नहीं रहेगा। समाजसेवी अलीम सर ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी केन्द्र सरकार ऐसी घटनाओं पर मुंहतोड़ जवाब देगी।
कैंडल मार्च में सैकड़ों नागरिकों सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, भारत विकास परिषद के लोग, व्यापारी संगठन के व्यापारी गण, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सैनिक गण, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, राष्ट्रीय सदभावना मंच एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने कैंडल मार्च करते हुए घटना में मृत लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से धैर्य धारण करने की अपील तथा सरकार से इस घटना पर सख्त कदम उठाने की अपील की।
कैंडल मार्च में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत, डा दिलीप सेठ, सुनील हिन्दुस्तानी, इंडियन बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के सुन्दर लाल वर्मा, राघवेन्द्र कनकने, ममता स्वर्णकार, रमाकांत द्विवेदी, गणेश त्रिपाठी, ध्रुव गुप्ता, श्रीमती मंजू विजय रावत, श्री गीता लखन लाल चंदैया, विनीता प्रजापति, रोहित विनायक, प्रदीप द्विवेदी, संतोष शाक्यवार, आकाश याज्ञनिक, डा हरी मोहन पुरवार, राजेश वर्धिया आदि सम्मिलित रहे।
Post a Comment