प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए युग मंे प्रवेश किया भारत ने- कमलावती


उरई(जालौन)। आज स्थानीय एक सभागार में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणादायक यात्रा पर आयोजित प्रेस वार्ता की गई एवं प्रदर्शनी उद्घाटन कर प्रोफेशनल मीट प्रबुद्ध सम्मेलन किया  जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा  प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष  कमलावती एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा रहे।

 मुख्य अतिथि ने बताया कि सरकार के 11 वर्षों से भारत ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, एक नए युग में प्रवेश किया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ भारत ने विकास के हर मोर्चे पर ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।उनके नेतृत्व में उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलायी, आयुष्मान भारत जैसी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा ने घर-घर को स्वास्थ्य सुविधा दी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने करोड़ों को छत दी, स्वच्छ भारत ने सामाजिक चेतना जगाई, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत ने युवाओं को नए सपने दिए वहीं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, मातृत्व वंदना, जननी सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाओं ने महिलाओं को न सिर्फ सशक्त किया, बल्कि नारी गरिमा और सम्मान को नई ऊँचाई दी। इस अवसर मुख्य रूप से उपस्थित एमएलसी रमा निरंजन संजीव उपाध्याय जगदीश तिवारी शंभू दयाल रामलखन बाबा बालक दास रामानुग्रह राजावत पुष्पेंद्र सेगर मनोज यादव ऊषा गुप्ता अमिय त्रिपाठी सूर्य नायक पूर्व सैनिक रिटायर्ड पेंशनर वकील डॉक्टर किसान मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही।
फोटो परिचय- प्रेस वार्ता में मौजूद राज्यमंत्री कमलावती व अन्य भाजपा नेता

Post a Comment

Previous Post Next Post